फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विवाहिता की हत्या का आरोप

Tue, 12 May 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। नैमिषारण्य के चांदपुर का पुरवा गांव में रविवार को एक विवाहिता की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। उसके मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



मछरेहटा के रमुवापुर गांव निवासी रूबी पाल (23) का विवाह एक वर्ष पूर्व मई में चांदपुर का पुरवा गांव निवासी शिव प्रताप सिंह के साथ हुआ था। रविवार को विषाक्त पदार्थ खाने के कारण रूबी की हालत बिगड़ गई। ससुरालीजन रूबी को जिला अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया, जहां रविवार देर रात मौत हो गई।

रूबी के पिता रामप्रकाश ने बताया कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे थे। बताया कि रूबी का पति शिव प्रताप सिंह, ससुर रघुराज, सास अरुणा, जेठ अजय प्रताप और देवर बाटू चार पहिया वाहन और पांच लाख रुपये नकद की मांग करने लगे।
विज्ञापन


बताया कि उनकी बेटी गर्भवती थी। उसके ससुरालीजन गर्भपात कराना चाहते थे। आरोप लगाया कि गर्भपात का विरोध करने पर रूबी को पीटा गया, विषाक्त पदार्थ भी खिला दिया गया। ये सारी बातें बेटी ने गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में बताईं। लखनऊ में उपचार के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नैमिषारण्य नवनीत मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें