फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गन्ना उतराई के नाम पर 200 रुपये की वसूली का आरोप

Sat, 29 Nov 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। डीएम की सख्ती के बाद भी गन्ना सेंटरों पर उतराई के नाम पर की जा रही वसूली थम नहीं रही है। हैदरगढ़ चीनी मिल के जसमंडा केंद्र पर किसानों ने उतराई के नाम 200 रुपये वसूले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जसमंडा गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना लेकर गए जहांगीरपुर निवासी किसान राजू यादव और दिलीप ने बताया कि प्रति ट्राॅली 200 रुपये जबरन लिए जाते हैं। उनका कहना है कि अगर उतराई का पैसा न दिया जाए तो ट्राॅली से गन्ना उतारा नहीं जाता है। मझिगवां के निर्मल, तुलसीपुर के देशराज, बरगदिया के रामू यादव व रामसेवक सहित तमाम किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि लगभग 50 किलो गन्ना बिना किसी कारण काट लिया जाता है।
कुछ किसानों ने घटतौली की भी शिकायत की है। जगन्नाथपुर के शिवकुमार और तुलसीपुर के अशोक ने बताया कि बिना उतराई दिए वाहन खाली नहीं किया जाता है। कहा कि जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद किसानाें का शोषण बंद नहीं हुआ है। इस संबंध में कांटा इंचार्ज अरुणेंद्र ने इसके लिए ट्रांसपोर्टर को जिम्मेदार बताया। वहीं चीनी मिल के गन्ना विकास अधिकारी अवनेंद्र सिंह ने कहा कि उतराई लेने के लिए स्पष्ट रूप से मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें