फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खाद्यान्न घोटाले में आरोपी दंपती को किया गिरफ्तार, गठित हुई एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मध्याह्न भोजन योजना के खाद्यान्न में हेराफेरी के मामले में वांछित परिवहन ठेकेदार दंपती रवि मिश्रा और उसकी पत्नी मंजू मिश्रा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई है। इसमें एक अपर पुलिस अधीक्षक, दो सीओ और एक इंस्पेक्टर शामिल हैं। एसआईटी आरोपी दंपती की कार्यप्रणाली और उनसे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करेगी। जांच के बाद गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई और अपराध से अर्जित संपत्ति की कुर्की की जाएगी। एसपी ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
जिले में मध्याह्न भोजन योजना का राशन कोटेदारों तक नहीं पहुंचने की शिकायत के बाद प्रशासन ने अभिलेखों, उठान और वितरण की जांच कराई थी। जांच के बाद परिवहन ठेकेदार मैसर्स बालाजी कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर रवि मिश्रा और उनकी पत्नी मंजू मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रामकोट पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से परिवहन ठेकेदार से खाद्यान्न की रिकवरी कराकर संबंधित कोटेदारों को राशन उपलब्ध कराया जा चुका है। वहीं तीन पूर्ति निरीक्षकों और दो विपणन अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति खाद्य एवं रसद आयुक्त को भेजी गई है। एक विपणन अधिकारी का जवाब तलब किया गया है। डीएसओ को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें