सिधौली। भाजपा विधायक मनीष रावत से गंगोय गांव के लेखपाल ने फोन पर अमर्यादित भाषा में बात की थी। इस पर शुक्रवार को विधायक मनीष रावत ने तहसील पहुंचकर एसडीएम राखी वर्मा को मामले से अवगत कराया। इसके बाद एसडीएम ने आरोपी लेखपाल सुधीर शुक्ल को निलंबित कर दिया।
विधायक मनीष रावत ने बताया कि उनको गंगोय गांव निवासी एक बुजुर्ग के खेत बंटवारे को लेकर महीनों से परेशान होने की जानकारी मिली थी। इस पर लेखपाल सुधीर शुक्ल को फोन किया था। फोन पर लेखपाल ने प्रोटोकाल का पालन न करते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। एसडीएम राखी वर्मा ने लेखपाल सुधीर शुक्ल को निलंबित कर रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।