फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवती की मौत

Fri, 31 Jul 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालगांव के ग्राम कला बहादुरपुर मेंहदी पुरवा निवासी रमेश कुमार की पुत्री गीता देवी(18) व उजागर की पत्नी रूपा देवी (60) गांव के करीब मेंहदी पुरवा में सड़क किनारे खड़ी थीं।
विज्ञापन


उसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने दोनों को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से गीता व रूपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय नागरिकों ने आननफानन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहा देर रात गीता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल रूपा की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।

उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के वैदेही वाटिका के निकट टेंपो पलट गया। इससे खैराबाद के महेंद्री टोला निवासी सरफुद्दीन (40), खैराबाद के आलोक की पत्नी ममता तिवारी (40) घायल हो गईं।
विज्ञापन


अन्य हादसों में लखनऊ के वजीर गंज थाना क्षेत्र के मशकगंज निवासी सुशील अवस्थी की पत्नी श्रुति अवस्थी व ज्योति मिश्रा, अमीनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गोलागंज निवासी मोहम्मद अहमद की पुत्री अलशबा खान गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें