फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली सिधौली इलाके में मंगलवार को बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। जान गवांने वाले युवक की बहन की सोमवार को ही घर से डोली उठी थी। उसके अगले ही दिन भाई की मौत ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है। हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के बाड़ी मोहल्ला निवासी दुर्गेश कुमार उर्फ संजू (22) की बहन की शादी सोमवार को हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था। कई मेहमान आए हुए थे। मंगलवार दोपहर करीब चार बजे दुर्गेश अपने रिश्तेदारों को बाइक से छोड़ने जा रहा था। इस बीच सिधौली से मिश्रिख मार्ग पर अलादातपुर के पास सामने से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक को अलादातपुर निवासी अंशू (35) चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे दुर्गेश और अंशू की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्गेश की बाइक पर सवार राजाराम और शालिनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें