फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। खैराबाद इलाके में लखीमपुर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा को बालू भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ कर भाग निकला। खबर पाकर फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात इलाके के नसीरापुर गांव निवासी मानसी गुप्ता उर्फ हिमांशी (22) शहर के एक डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। रोजमर्रा की तरह शुक्रवार की सुबह वह साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। जब वह लखीमपुर मार्ग पर खैराबाद इलाके में नानकारी गांव के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से जा रही बालू भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसको टक्कर मार दी।
वाहन की टक्कर से छात्रा मरणासन्न होकर वहीं गिर गई। लोग उसे जिंदा समझ कर जिला अस्पताल लाए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। जानकारी होने पर खैराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें