रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात कच्ची दीवार गिरने से दबकर एक ग्रामीण बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना तहसील व पुलिस प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
रेउसा थाना क्षेत्र के भागूपुरवा मजरा रेवान गांव निवासी इदरीश (60) पुत्र वजीर गुरुवार को देर रात भोजन कर घर के अंदर सो गया था। इसी बीच अचानक उसके ऊपर घर की कच्ची दीवार ढह गई। दीवार गिरने पर जब क परिवार के लोग पहुंचे और दीवार के मलबे को हटा कर इदरीश को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।