तालगांव (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक बाइक सवार सड़क पर खड़े आवारा पशु से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
तालगांव क्षेत्र के परसेंडी निवासी राजकुमार (50) पुत्र रामअवतार बाइक से बीती शाम घर जा रहा था। जब वह खैराबाद लहरपुर मार्ग पर भुुुड़कुड़ी के पास पहुंचा, तभी अचानक एक आवारा पशु उसके आगे आ गया, जिससे वह टकरा कर बुरी तरह जख्मी हो गया।