फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अभाविप ने सपा सांसद का पुतला फूंका

Fri, 28 Mar 2025 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। सपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दी गई विवादित टिप्पणी से हिंदूवादी संगठनों में उपजा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

अभाविप ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर के कमल तिराहे तक रामजी लाल सुमन मुर्दाबाद व महापुरुषों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान... जैसे नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। कमल तिराहे पर पहुंचकर रामजी लाल सुमन का पुतला फूंका। इस दौरान नगर मंत्री सचिन दीक्षित ने कहा कि महाराज राणा सांगा का जो देश के प्रति बलिदान है, उसको हमेशा याद रखा जाएगा। यह समाजवादी पार्टी नहीं बल्कि मुगलवादी पार्टी है।
इस तरह की मानसिकता वाले लोगों का संसद में बैठने का कोई अधिकार नहीं है। इस अवसर पर जिला संयोजक वैष्णवी सिंह, तहसील संयोजक कौशलेंद्र सिंह, आशुतोष पांडेय, प्रांशु शुक्ला, राजा मिश्र, धर्मप्रकाश गुप्ता, आदित्य व ओम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें