फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नए वित्तीय वर्ष में महमूदाबाद में खुलेगी अभ्युदय कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गांजरी क्षेत्र की तहसील महमूदाबाद जिला मुख्यालय से सर्वाधिक दूरी पर स्थित है। इससे वहां के तमाम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी के लिए जिला मुख्यालय आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान के लिए समाज कल्याण विभाग ने तहसील मुख्यालय पर ही अभ्युदय कोचिंग खोलने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नए वित्तीय वर्ष में यहां निशुल्क कोचिंग शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से शहर के राजकीय इंटर कॉलेज और महोली तहसील के कृषक इंटर कॉलेज में सीएम अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है। जिला मुख्यालय से सबसे दूर गांजरी क्षेत्र में कोचिंग न होने से इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को मुख्यालय आने में दिक्कत होती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने महमूदाबाद तहसील क्षेत्र एक अभ्युदय कोचिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कुछ विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं पर मंथन किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग खोलने के लिए कार्रवाई की जा रही है। उम्मीद है कि नए वित्तीय साल में इसकी शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें