सीतापुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग में अध्ययनरत छात्रा उपासना सिंह का चयन बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षिका पद पर किया गया है।
सीएम अभ्युदय कोचिंग का संचालन राजकीय इंटर काॅलेज सभागार में होता है। यहां पढ़ने वाली मछरेहटा ब्लॉक के जमलापुर उत्तरी गांव निवासी उपासना सिंह का चयन बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक चयन परीक्षा में हुआ है।
बुधवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार, कोर्स कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार के साथ उपासना को बधाई देने उसके घर पहुंचे। छात्रा ने उनको बताया कि वह परीक्षा की तैयारी करने 25 किमी दूर साइकिल चलाकर मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग जाती थी। उसने बताया कि अब सिविल सेवा में सफलता पाना उसका लक्ष्य है।