महमूदाबाद (सीतापुर)। अनंत चतुर्दशी का पर्व जैन समाज की ओर से शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही जैन श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर श्रीजी का विधिवत पूजन-अर्चन और अभिषेक का क्रम शुरू कर दिया।
पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर धर्म प्रभावना की। सरावगी टोला स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अनंत चतुर्दशी पर श्रीजी का अभिषेक करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। जैन धर्म में अनंत चतुर्दशी का विशेष महत्व है। जैन धर्मावलंबियों ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर भक्ति और आराधना की।