पिता से मिलकर लौटते अब्दुल्ला आजम।
सीतापुर। डूंगरपुर केस में जमानत मिलने के बाद बृहस्पतिवार को जेल में बंद सपा नेता आजम खां से उनके छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम ने मुलाकात की। जेल मैनुअल के मुताबिक ही अब्दुल्ला ने मुलाकात की। अब्दुल्ला अपने साथ खाने का सामान व फल आदि लेकर पहुंचे थे।
मुलाकात के बाद जेल से बाहर आने पर अब्दुल्ला आजम ने बताया कि वह अक्सर अपने पिता से मिलने के लिए आते ही रहते हैं। एक बेटा अपने पिता से मिलने के लिए आया है। उन्होंने कहा कि उनको न्यायालय पर पूरा विश्वास है। वह अदालत का शुक्रिया भी अदा करते हैं, क्योंकि उनके पिता को डूंगरपुर केस में जमानत मिली है।
आजम खां के जल्द रिहा होने पर उन्होंने कहा कि सभी लोग दुआ करें कि उनके पिता जल्द जेल से रिहा हो जाएं। इस दौरान उनके साथ जिले के सपा नेता शारिब खान व रामपुर के सपा नेता भी मौजूद रहे। जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि सामान्य तरीके से मुलाकात की प्रकिया हुई है।