सीतापुर। जिला कारागार में निरुद्ध समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से शनिवार को उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम ने मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात में अब्दुल्ला ने अपने पिता का हाल जाना। साथ ही खाने-पीने की चीजें भी जेल में भेजीं।
दोपहर करीब 12 बजे अब्दुल्ला सपा नेता यूसुफ मलिक व अनवर हुसैन के साथ कारागार पहुंचे। ऑनलाइन अनुमति लेकर जिला कारागार के अंदर गए। जेल अधिकारियों की उपस्थिति में ही सामान्य तौर से उनकी मुलाकात कराई गई।
मुलाकात के बाद अब्दुल्ला बाहर आए और मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पिता आजम खां की तबीयत जेल में ज्यादा बेहतर नहीं है। जेल में तबीयत कैसी हो सकती है, यह तो सब जानते ही हैं।