फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझधार में आधार कार्ड, दर्ज हैं गलत नाम-पते

Fri, 18 Mar 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
जहांगीराबाद क्षेत्र में गलत फीडिंग होने कारण नहीं बंट पा रहे आधार कार्ड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
विज्ञापन
जहांगीराबाद क्षेत्र में मिले कई आधार कार्ड रद्दी के टुकड़े साबित हो रहे हैं। दरअसल, इनमें दर्ज नाम-पते व फोटो आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। ऐसे में ये आधार कार्ड मझधार में अटके हैं। योजनाओं का लाभ देने से पहले सरकार ने पात्रों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन


हर व्यक्ति इससे लैस हो जाए, इसको लेकर आधार कार्ड बनवाए गए हैं। बावजूद इसके सैकड़ों ऐसे लोग हैं, जिनके पास आधार कार्ड नहीं पहुंच सके हैं। वजह ये है कि इन कार्डों पर नाम व पता गलत होने के कारण डाक विभाग पात्रों तक आधार कार्ड नहीं पहुंचा सका है।

एक डाकघर में ऐसे ही तमाम आधार कार्ड डंप पड़े पाए गए। जब डाक विभाग के जिम्मेदारों से पूछा गया कि आखिर ये कार्ड पात्रों तक क्यों नहीं पहुंचे, तब नाम न छापने की शर्त पर बताया गया कि इन कार्डों को पहुंचाना मुश्किल है।
विज्ञापन


वजह ये है कि किसी भी कार्ड पर नाम व पता सही नहीं अंकित है। इन कार्डों पर गांव व मोहल्ले के नाम भी गलत पड़े हैं। डाककर्मी क्षेत्र के गांवों में इन कार्डों को लेकर दर्जनों बार घूम चुका है। नाम व पता पूछते-पूछते डाककर्मी परेशान हो गए, लेकिन इन कार्डों से संबंधित व्यक्ति उन्हें नहीं मिला।
विज्ञापन


होगी जांच
इस मामले को दिखवाया जाएगा। आधार कार्डों को डाकघर से उठवाकर सही हाथों तक पहुंचाया जाएगा। गलती कहां से हुई, इसकी जांच कराई जाएगी।
-सर्वेश गुप्ता, एसडीएम बिसवां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें