फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 02 Jan 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरबाग। कमलापुर के खंभरिया-मानपुर संपर्क मार्ग पर बबुरी खेड़ा के पास बुधवार रात बाइक व साइकिल सवार आपस में टकरा गए। हादसे में घायल दो लोगाें को सीएचसी कसमंडा में भर्ती कराया गया था। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ककैयापारा निवासी राजेश (21) व नीरज (15) बाइक से मानपुर की तरफ से खंभरिया जा रहे थे। मानपुर के भक्तनपुरवा गांव के मजरा बिठौली निवासी सत्येंद्र कुमार (27) व पेड़ा गांव निवासी प्रहलाद (29) साइकिल से जा रहे थे। तभी बाइक व साइकिल आपस में टकरा गई। हादसे में सत्येंद्र, प्रहलाद व राजेश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने सत्येंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सत्येंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें