फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रंजिश में युवक को पीटा, हालत गंभीर

Sun, 14 Sep 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। इलाके के मोहल्ला थोक तीन निवासी अभिषेक सक्सेना उर्फ मोनू ने शनिवार को कुछ लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया है। पिटाई वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। परिजनों ने उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित अभिषेक के अनुसार कस्बे के मोहल्ला थोक चार निवासी बुमरा, राहुल व कुछ अन्य युवकों ने उन्हें कैंटीन से घर वापस जाते समय रास्ते में रोक लिया। सभी ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें पीड़ित के पास से कैंटीन के पांच हजार रुपये भी छीन लिए।
यह भी आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की है। इसके बाद पीड़ित जान बचाकर भाग निकला। इस पिटाई में उन्हें गंभीर रूप से चोटें आईं हैं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें