फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवक ने चाकू से रेता बालक का गला

Sat, 28 Nov 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। महमूदाबाद के पैंतेपुर के पट्टी गांव में शुक्रवार को रंजिश के चलते एक युवक ने बालक का गला रेत दिया। हमले में घायल बालक को लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी है। पैंतेपुर के पट्टी गांव निवासी अब्दुल माबूद के अनुसार उनका बेटा रिहान (9) शुक्रवार सुबह गली में खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कसगरी निवासी शमी अहमद वहां पहुंचा और रिहान के गले पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रिहान के गले से खून निकलने लगा। वह शोर मचाते हुए घर की ओर भागा।
विज्ञापन

मौके का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला। परिजनों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल की मां इशरत ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल का ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी शमी घुमंतू किस्म का है। कुछ समय पहले वह नौकरी के सिलसिले में दूसरे जिलों में जा चुका है। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो परिजनों ने भी उससे कोई संबंध होने से मना कर दिया। आरोपी के पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण उसकी तलाश में पुलिस को दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें