फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीसीएम से बचने में बाइक सवार युवक की जान गई

Tue, 22 Sep 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। बाड़ी गांव के पास सोमवार को डीसीएम से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। हादसे में पिसावां के ढरकोइयां गांव निवासी अमित तिवारी (32) की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार सुमित तिवारी घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अमित अपने गांव के सुमित के साथ सुबह करीब 10 बजे बाइक से दवा लेने लखनऊ जा रहे थे।

बाड़ी गांव के पास मिश्रिख मार्ग पर घुमावदार मोड़ है। इसी दौरान सामने से डीसीएम आ गई। उसे बचाने के प्रयास में अमित ने बाइक मोड़ने की कोशिश की, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी सिधौली ले जाया गया, जहां से अमित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

इसी दौरान नेशनल हाईवे पर मानपारा गांव के सामने सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कमलापुर निवासी अदिति (15) घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीओ सिधौली वेद प्रकाश ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें