इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। ऐलिया निवासी सचिन (21) रविवार को सेमरहन गांव के पास से निकली पिरई नदी में नहाते समय डूब गया। वह कक्षा 12 का छात्र हैं। अवकाश होने के कारण वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था।
काफी देर तक जब वह नदी से बाहर नहीं निकला तो साथियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि तंबौर से गोताखोरों को बुलाया गया है। युवक का पता लगाया जा रहा है।