फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कुत्ता काटने से युवक की तीन महीने बाद हुई मौत

Sat, 13 Sep 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
रजनेश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। विकास खंड के शाहपुर गांव निवासी रजनेश (32) काे तीन माह पूर्व कुत्ते ने काटा था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई राजेश ने बताया कि बुधवार को भाई की तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें पीएचसी ले गए। वहां से चिकित्सकाें ने सीएचसी रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को डाॅक्टरों ने गंभीर हालत होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में भी चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उन्हें घर ले गए। देर शाम रजनेश ने घर पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि रजनेश दो दिन से अजीब हरकतें कर रहे थे। उन्हें पानी व हवा से डर लगने लगा था। वह एकांत में रहने की बात करते थे।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों में उनकी मां रामगुनी और पत्नी रूपा के अलावा पांच वर्षीय बेटी रिया है। वह मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। रजनेश की मौत से परिजन बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें