फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बुखार से युवक की लखनऊ में मौत

Fri, 12 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
दिनेश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
औरंगाबाद (सीतापुर)। गोंदलामऊ के सहरोइया निवासी एक युवक की शुक्रवार को बुखार से लखनऊ में मौत हो गई। गांव में 20 से अधिक लोग बीमार हैं।
विज्ञापन

दिनेश (30) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन निजी चिकित्सकों से दवाईयां दिलवा रहे थे। दो दिन पहले जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में दिखाया। वहां से दवाई वापस लेकर घर आ गए थे। बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन मिश्रिख के निजी अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर परिजन हरदोई से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचे। इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता रामप्रसाद ने बताया गांव में 20 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैंं। गांव में अभी तक कोई टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें