फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शारदा नहर में डूबने से युवक की मौत

Fri, 20 Jun 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। महजिदिया गांव के पास शारदा सहायक नहर में गुरुवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक नहर किनारे बैठा था, इसी दौरान फिसलकर पानी में गिर गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने काफी प्रयास के बाद युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

घटना के संबंध में भूलनपुर मोहल्ला निवासी आशिक अली ने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा कासिम गुरुवार को महजिदिया पुल के पास नहर किनारे बैठा था। इसी दौरान वह पैर फिसलने से नहर में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया और स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विजयेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। विधिक औपचारिकताओं के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें