फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत आधा घंटे बाधित रहा ट्रैक

Tue, 29 Apr 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर। बरई जलालपुर में सोमवार को शाहपुर फाटक के पास मैलानी से लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मानपुर के लल्लापुरवा गांव निवासी संदीप (25) सोमवार को बरई जलालपुर में शाहपुर फाटक के पास ट्रैक से सटकर चल रहे थे। इस दौरान करीब सुबह 8 बजे मैलानी पैसेंजर गुजरी। वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद करीब आधे घंटे ट्रेन ट्रैक पर ही खड़ी रही। गर्मी के कारण यात्री ट्रैक पर ही बैठ गए। वहीं, ट्रेन टैक पर खड़ी होने से डालीगंज एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें लेट हुईं। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें