फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोल्ड स्टोर में बोरियां ढो रहा मजदूर दबा, इलाज के दौरान मौत

Fri, 12 Sep 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। मिश्रिख मार्ग स्थित आनंद कोल्ड स्टोरेज में आलू की बोरियों के नीचे दबने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


कमलापुर के सरांय निवासी रामपाल (52) बुधवार देर शाम आनंद कोल्ड स्टोरेज में आलू की बोरियां ढो रहे थे। इस दौरान बोरियों की छल्ली खिसकने से बोरियां एकाएक रामपाल के ऊपर आ गिरीं। वह बोरियों के नीचे दब गए। साथी पल्लेदारों ने उन्हें निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां बृहस्पतिवार सुबह रामपाल की मौत हो गई। उनके भाई श्यामपाल ने बताया कि रामपाल कोल्ड स्टोर में कई वर्षों से कार्य कर रहे थे। घटना के बाद से कोल्ड स्टोर प्रबंधन का रवैया ठीक नहीं रहा। वहां का प्रबंधन भी काफी खराब है। श्यामपाल ने बताया कि कोल्ड स्टोर प्रबंधक उनके भाई की मौत के बाद दबाव बना रहे हैं। हालांकि परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें