फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिसवां में बिजली गिरने से झुलसी महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 18 Mar 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडा (सीतापुर)। बिसवां के झौवाखुर्द गांव में बिजली गिरने से झुलसी बबली ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में महिला की सास की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह झौवाखुर्द गांव निवासी विमला (55) अपने मायके जा रही थीं। बहू बबली (30) घर के बरामदे में बैठी थीं। इसी बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। चपेट में आकर सास-बहू गंभीर रूप से झुलस गई थीं। विमला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, बहू बबली को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सांडा में भर्ती कराया था। यहां उनका उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर बबली को लखनऊ में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें