फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गांव में खेल रहे बच्चे पर गिरी दीवार, मलबे में दबकर मौत

Tue, 19 Mar 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पिसावां से मृतक प्रिंस की फाइल फोटो
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में साथियों के साथ खेल रहे एक बालक पर अचानक पक्की दीवार भर-भराकर गिर गई। जिससे मलबे में दबकर बालक जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मैनिया गांव निवासी प्रिंस (9) सोमवार देर शाम अपने साथियों के साथ गांव के बाहर ब्रह्मदेव स्थान पर खेलने गया था। सभी बच्चे ब्रह्मदेव के चबूतरे पर खेल रहे थे। उसी दौरान प्रिंस पक्की दीवार पर चढ़कर फूल तोड़ने लगा। इतने में दीवार गई और वह मलबे के नीचे दब गया। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक प्रिंस चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस टीम ने मौके पर जांच की है।


होली से पहले छाया मातम
प्रिंस के परिजन ने होली पर्व को लेकर विशेष तैयारियां कर रहे थे। प्रिंस को बढि़या पिचकारी दिलाने के साथ कपड़े दिलाने की तैयारी कर रहे थे। घर में पकवान भी बनाए जा रहे थे। अचानक प्रिंस की मौत से होली के उल्लास पर अंधरा छा गया। नौ वर्षीय प्रिंस गांव में सबका चहेता था। उसकी अचानक मौत से सभी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें