फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तौल के लिए गन्ना किसानों को करना पड़ रहा इंतजार

Tue, 19 Mar 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कमलापुर क्रय केंद्र पर तौल का इंतजार करते किसान।
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। कसमंडा इलाके में कमलापुर-बी क्रय केंद्र पर किसानों को गन्ने की तौल कराने के लिए तीन-तीन दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। तेज धूप के कारण ट्रॉली में गन्ना सूखने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यहां शेड का इंतजाम भी नहीं है। किसानों से उतराई भी वसूली जा रही है।
विज्ञापन

जवाहरपुर चीनी मिल के कमलापुर-बी द्वितीय गन्ना क्रय केंद्र पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यहां सेंटर से मिल तक गन्ना ढुलाई की व्यवस्था बेपटरी है। किसान मनोज ने बताया कि एक दिन में एक ट्रक ही लोड किया जाता है। इस कारण तौल रोक दी जाती है। जब तक ढुलाई के लिए ट्रक नहीं आता तौल ठप रहती है। किसानों को तीन से चार दिनों तक अपना गन्ना तौल कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
किसान राहुल ने बताया कि इन दिनों तेज धूप होने लगी है। ट्रॉली में लोड गन्ना सूख जाता है। जिससे एक या डेढ़ क्विंटल तक वजन घटने से नुकसान होता है। किसान राघवेन्द्र ने बताया कि चटख धूप के कारण गन्ना काटने और सेंटर तक पहुंचाने के लिए लेबर नहीं मिल रहे हैं। इधर क्रय केंद्र पर लाने के बाद भी गन्ना तौला नहीं जा रहा है। ट्रांसपोर्टिंग व्यवस्था बेपटरी होने का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। उतराई के नाम पर भी वसूली कर शोषण किया जाता है। क्रय केंद्र पर शेड की व्यवस्था तक नहीं है। किसानों को अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली पर ही बैठकर समय गुजारना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि गन्ने का समय से तौल कराने के निर्देश सभी सेंटर प्रभारियों को दिए गए हैं। कमलापुर-बी सेंटर पर तौल बाधित होने की जानकारी नही है। इसे दिखवाकर तौल सुचारू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें