फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालगांव। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर बाद एक ग्रामीण का शव संदिग्ध हालात में सरकारी स्कूल परिसर में पड़ा मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चला।
विज्ञापन

तालगांव कोतवाली इलाके के जीतामऊ निवासी अरुण सिंह (32) पुत्र देशराज सिंह का शव सोमवार की शाम गांव के पास ही प्राथमिक विद्यालय में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। जानकारी होने पर मृतक के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को बताया गया।
खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चर्चा है कि अधिक शराब पीने से ग्रामीण की मौत हुई है। हालांकि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें