फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गन्ने से लदा ट्रक खराब, केसरीगंज में लगा जाम

Mon, 24 Nov 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
केसरीगंज में खड़े गन्ने से लदे ट्रक।
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। केसरीगंज बाजार में रविवार को गन्ने से लदा ट्रक मुख्य मार्ग पर खराब हो गया। इस वजह से बाजार में काफी लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक लोग फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

रविवार को केसरीगंज बाजार में गन्ने से लदा एक ट्रक अचानक खराब हो गया। इस वजह से हरगांव शुगर मिल जाने वाले गन्ने लदे ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग से खराब ट्रक को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। हरगांव शुगर मिल के लिए गन्ने से लदे ओवरलोड व ओवरहाइट ट्रक केसरीगंज बाजार से होकर निकलते हैं। बाजार में सड़क के दोनों तरफ दुकानें होने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे भारी वाहनों के आने और जाने से अक्सर जाम लग जाता है। क्षेत्र के मनोज गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, जय सिंह, महेंद्र अवस्थी, सुधाकर मिश्रा, रमा निकेत सिंह आदि का कहना है कि केसरीगंज तिराहे के बगल से निकले बाईपास मार्ग को दुरुस्त कराकर भारी वाहन वहां से निकाले जाएं तो जाम की समस्या का दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें