फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली और वैन की टक्कर, बाल बाल बचे यात्री

Fri, 21 Feb 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हादसे में पलटी पड़ी वैन।
विज्ञापन
गोंदलामऊ। संदना में रामगढ़ चीनी मिल मार्ग पर रामगढ़ भगवंतापुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली व वैन में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन सड़क किनारे खेत में जा घुसी। वैन में बैठे छह लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर-ट्राॅली का चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थान प्रभारी चंद्रभान यादव ने बताया कि बाराबंकी के दहेलरा गांव से कुछ लोग रिश्तेदारी में आए थे। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर लौटते समय रामगढ़ पुलिस चौकी से 400 मीटर दूर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली व वैन आपस में टकरा गईं। टक्कर लगते ही वैन पलट गई। कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद लगा जाम
दुर्घटना के बाद रामगढ़ चीनी मिल मार्ग पर जाम लग गया। लोग रुककर क्षतिग्रस्त वाहनों को देखते नजर आए। इस वजह से जाम में वाहन रेंगते नजर आए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें