लहरपुर (सीतापुर)। अकबरपुर के निकट स्थित प्रसिद्ध सूर्यकुंड मंदिर को और अधिक सुंदर बनाने व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टिन शेड जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। इसके लिए सपा विधायक अनिल वर्मा ने विधायक निधि से 20 लाख की धनराशि दी है।
सपा विधायक अनिल वर्मा ने रविवार को निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था से गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के लिए कहा। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं और लोगों से मिलकर उन्होंने कहा कि बारिश से पहले टिनशेड बनकर तैयार हो जाएगा और धार्मिक अनुष्ठान करने वालों को सुविधा मिल सकेगी। इस मौके पर मंदिर कमेटी के रमेश वर्मा, नीलू गुप्ता, अरविंद, कौशल किशोर, अखिलेश, कुलदीप वर्मा ने मंदिर की शेष बाउंड्री बनवाने की मांग की।