फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन सदस्यीय कमेटी ने धन निकासी की जांच की

Wed, 01 Jul 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली। संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम उमरिया निवासी अंकित ने वर्ष 2022-23 में नल मरम्मत व लाइब्रेरी निर्माण के नाम पर निकाले गए धन की जांच कराने की शिकायत की थी। मामले में अधिकारियों ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। बुधवार को जांच टीम में शामिल एडीओ पंचायत ब्रेमकुमार, एडीओ सहकारिता मंजेश कुमार और अवर अभियंता मनमोहन सिंह ने गांव में पहुंचकर जांच की। एडीओ सहकारिता मंजेश कुमार ने बताया कि मौके पर लाइब्रेरी नहीं मिली, जबकि दो नल खराब पाए गए। जांच रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें