फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तार से निकली चिंगारी, दस बीघा गन्ना जला

Mon, 02 Mar 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर के भगवंतपुर गांव में आग लगने से जली गन्ने की फसल।
विज्ञापन
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर के भगवंतपुर गांव में सोमवार को बिजली लाइन की स्पार्किंग से निकली चिंगारी की चपेट में आकर गन्ने की करीब दस बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा के कारण सफल नहीं हो सके। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन



भगवंतपुर गांव से होकर गुजर रही बिजली लाइन में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे स्पार्किंग हुई। इससे निकली चिंगारी पास के गन्ने के खेत में गिरी। तेज हवा के कारण पलक झपकते ही चिंगारी ने भयानक आग का रूप ले लिया। इसकी चपेट में आकर रामसागर की करीब तीन बीघे, महेश की छह बीघे, राम मनोरथ की दो बीघे और सुशीला देवी की करीब दो बीघे गन्ने की फसल जल गई।

किसानों ने लाखों रुपये का गन्ना जलने की बात कही है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बिजली, दमकल व पुलिस को दी। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। नुकसान का आकलन कराया जाएगा। होली के बाद गांव में नीचे लटके व जर्जर तारों को सही कराने का आश्वासन दिया है। पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें