फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध में मिलाने वाला एक बोरी पाउडर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दूध में मिलावट को लेकर मंगलवार को छापामारी अभियान चलाया। मिलावट की आशंका पर एक दूधिए को पकड़ा। मौके पर एक बोरी पाउडर बरामद किया। टीम ने पाउडर का एक नमूना लिया। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। बाकी पाउडर को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

एफएसओ आरएन वर्मा ने बताया कि दूध में मिलावट करने की शिकायत मिली थी। इस पर शहर के श्यामनाथ मंदिर के निकट छापामारी की गई। यहां पर इमलिया सुल्तानपुर इलाके के ग्राम लक्ष्मनपुर निवासी मोटरसाइकिल पर एक बोरी लिए जा रहे थे। जब उनको रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। इस पर उसे दौड़ कर पकड़ लिया गया। मौके पर एक बोरी पाउडर बरामद हुआ।
आरएन वर्मा ने बताया अंदेशा है कि वह इस पाउडर को दूध में मिलाकर गाढ़ा करता है। इससे पनीर व खोया बनाते है। बुधवार को खोया मंडी सीतापुर में लगती है। इस मंडी में ही खोया आने की आशंका थी। इस पर उस पाउडर का एक नमूना लिया गया है। पूरा पाउडर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया है। इस नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें