फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भूतेश्वर नाथ मंदिर के पीछे बनेगा कुंड, 28 को आएंगे मंत्री

Tue, 26 Aug 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
परियोजानाओं का डीएम ने लिया जायजा।
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने एडीएम नीतीश कुमार सिंह के साथ मंगलवार को नैमिषारण्य की विकास परियोजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने तीर्थ क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को देखा। भूतेश्वर नाथ मंदिर के पीछे चिह्नित भूमि पर जल्द एक कुंड का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व समय से पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन


28 अगस्त को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह नैमिषारण्य आएंगे। वहीं, शासन से मुख्यमंत्री के आगमन के भी संकेत मिले हैं। हालांकि अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं जारी हुआ है। डीएम ने सबसे पहले बीबीपुर रोड स्थित ट्रैक्टर-ट्राॅली पार्किंग कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने जल्द कार्य पूरा करने को कहा। इसके बाद डीएम चक्रतीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने बेहतर साफ-सफाई की हिदायत दी। भूतेश्वर नाथ मंदिर के पीछे स्थित चिह्नित भूमि पर नए कुंड का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। यहां डीएम ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ईओ को निर्देशित किया।
विज्ञापन


डीएम ने तीर्थ परिसर में आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए ईओ को निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने राजघाट स्थित निर्माणाधीन नए घाट का निरीक्षण करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि सितंबर के अंत तक कार्य पूरा करने का प्रयास है।
डीएम ने साफ-सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश एसडीएम को दिए। इस दौरान एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा, तहसीलदार अजीत जयसवाल, नायब तहसीलदार राम सूरत, प्रोजेक्ट मैनेजर संजय सिंह, ईओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें