फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जांच के लिए नौ सदस्यीय टीम गठित

Sun, 14 Dec 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खाद के गड्ढे पर कब्जा कर मकान बनवाने के मामले में सिधौली तहसीलदार ने नौ सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच टीम सोमवार को हिंडौरा जाएगी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर गोंदलामऊ के हिंडौरा प्रधान पर गड्ढे पर कब्जा कर मकान बनवाने का आरोप लगाया था। शिकायती पत्र के आधार पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


हिंडौरा निवासी संतोष कुमार समेत कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायत करते हुए प्रधान हिंडौरा श्यामा देवी व उनके बेटे उमेश पर खाद के बने गड्ढे पर कब्जा कर मकान बनवाने का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी बताया था कि लेखपाल शैलेंद्र मिश्रा की मिलीभगत से यह सब हो रहा है। लेखपाल गांव में जब भी आते हैं, गलत नाप कर चले जाते हैं। शिकायत के बाद जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने सिधौली उपजिलाधिकारी को जांच कर एक सप्ताह में आख्या सौंपने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी के आदेश के बाद तहसीलदार सिधौली ने नौ सदस्य टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। यह टीम सोमवार को गांव जाकर जमीन की नाप कर आख्या उच्च अधिकारियों को सौंपेगी। गांव में माहौल खराब न हो इसके लिए संदना पुलिस से अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मांग की गई है। उपजिलाधिकारी सिधौली राखी वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आख्या जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें