फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मेडिसिन व बर्न यूनिट के निकट बनेगा नया परचा केंद्र

Tue, 03 Nov 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज के लिए परचा बनवाने में परेशानी से छुटकारा मिलेगा। परचा बनवाने के लिए उन्हें लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। इसके लिए अस्पताल में मेडिसिन विभाग व बर्न यूनिट के निकट दो नए परचा केंद्र बनाए जाएंगे। इससे मरीजों का ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन परचा बनवाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला अस्पताल में एक परचा केंद्र बना हुआ है। इस केंद्र पर तीन काउंटर संचालित हो रहे हैं। ऐसे में ओपीडी में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण मरीजों को परचा बनवाने में काफी दिक्कत होती है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बीते दिनों जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान परचा बनवाने के लिए मरीजों की लगी लंबी कतार के बाद उन्होंने सीएमएस को परचा केंद्र बढ़वाने के निर्देश दिए थे।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर हृदय रोग यूनिट के मेडिसिन विभाग व बर्न यूनिट के निकट एक नया परचा केंद्र बनाया है। यहां पर पहले एक-एक काउंटर संचालित किया जाएगा।यह परचा केंद्र बृहस्पतिवार से क्रियाशील हो जाएंगे। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें