फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक्सीलेंस सेंटर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई को नया आयाम

विज्ञापन
राजकीय पालीटेक्निक एलिया। - फोटो : राजकीय पालीटेक्निक एलिया।
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी सरकार के बजट में प्रदेश के सभी राजकीय पाॅलीटेक्निक में एक्सीलेंस सेंटर बनाने के लिए कुल 714 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके तहत राजकीय पॉलीटेक्निक एलिया में भी एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किया जाएगा। करीब 59 करोड़ से अधिक की लागत से इसे बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए बजट प्रस्तावित किया है। यह सेंटर मैकेनिकल इंजीनियरिंग का हब बनेगा। इससे प्रतिवर्ष इस वर्ग में दाखिला लेने वाले 75 विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य हरिओम वर्मा ने बताया कि एक्सीलेंस सेंटर किसी एक ट्रेड के लिए विशेष रूप से बनाया जाता है। सीतापुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग ट्रेड की पढ़ाई प्रमुखता से होती है। इसलिए इसी ट्रेड का एक्सीलेंस सेंटर बनेगा। इस सेंटर में मैकेनिकल से संबंधित बेहतर उपकरण उपलब्ध करवाएं जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा ग्रहण करने की बेहतर सुविधा होगी। प्रयोगशाला उपकरणों से सुसज्जित रहेगी। इसके अलावा टेक्सटाइल का भी कोर्स चलता है, लेकिन इस वर्ग में विद्यार्थियों की अधिक रुचि न होने के कारण प्रतिवर्ष 15 से 20 सीटें खाली रह जाती हैं, जबकि इसके लिए 75 सीटें निर्धारित हैं। मैकेनिकल में एक्सीलेंस सेंटर बनने से विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से शिक्षा दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें