घटना स्थल पर पड़ा कच्ची दीवार का मलबा।
- फोटो : घटना स्थल पर पड़ा कच्ची दीवार का मलबा।
कमलापुर। इलाके के बसंतपुर गांव में बुधवार देर रात कच्ची दीवार गिरने से एक महिला मलबे में दब गई। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गांव निवासी शिमला (50) बुधवार देर रात कच्ची दीवार के सहारे रखे छप्पर के नीचे लेटी हुई थीं। छप्पर के नीचे उनकी भैंस भी बांधी जाती है। भैंस की रखवाली के कारण शिमला वहीं लेटती थीं। देर रात अचानक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। तेज आवाज सुनकर परिजन बाहर आए।
परिजनों का शोर सुनकर ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शिमला को मलबे से बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से लखनऊ स्थित ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने शिमला को मृत घोषित कर दिया।