फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मीना के जन्मदिन पर बालिका शिक्षा और समानता का संदेश

Fri, 25 Sep 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडा। सकरन क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय किरतापुर में बृहस्पतिवार को मीना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, समानता, बाल अधिकार और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। मीना के किरदार के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के महत्व और लैंगिक भेदभाव समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

यूनिसेफ की ओर से विकसित मीना एक काल्पनिक बालिका का किरदार है, जो अपने साहस, आत्मविश्वास और समझदारी से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देती है। मीना की कहानियों के माध्यम से बच्चों को बालिकाओं को शिक्षा, समान अवसर और सम्मान देने का संदेश दिया जाता है। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ओमकार पांडेय ने बालिका शिक्षा, समानता, सशक्तीकरण और बाल अधिकारों पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने में परिवार, विद्यालय और समाज की अहम भूमिका है। मीना दिवस का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता विकसित करना भी है। बीईओ सुरेंद्रनाथ ने कहा कि किरतापुर में शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मीना दिवस जैसे आयोजन बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक मूल्यों और जिम्मेदारियों से जोड़ते हैं। इसी तरह कंपोजिट विद्यालय जगनीपुर, कलिमापुर, दुगाना, अल्लहा, मुर्थना, उच्च प्राथमिक विद्यालय सांडा, पटनी, सकरन और अदवारी समेत अन्य विद्यालयों में भी मीना का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें