फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: बसपा नेता की हत्या के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 05 Jan 2023 10:39 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

बसपा नेता की हत्या के आरोप में हिरासत में लिए गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के पिसावां में बसपा के सेक्टर अध्यक्ष की हत्या में नामजद शख्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन पुलिस की पिटाई से मौत की बात कह रहे हैं, वहीं पुलिस का दावा है कि थाने ले जाते समय रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई थी और जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


इटावा थाना क्षेत्र के जिगनिया निवासी राम लोटन (58) बसपा के सेक्टर अध्यक्ष थे। मंगलवार रात उसका शव गांव के चकमार्ग पर पड़ा मिला था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को तहरीर के आधार पर हिरासत में लिया था। इनमें से ही एक राजू (45) निवासी जिगनिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 

परिजनों का आरोप है कि थाने में पिटाई से राजू की मौत हुई है जबकि अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एनपी सिंह का कहना है कि राजू को पुलिस हिरासत में थाने ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


इस पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने राजू को मृत घोषित कर दिया। शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें