फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: काफी समय से चल रहा विवाद बना व्यापारी की हत्या का कारण

Mon, 12 Oct 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगर विकास राज्य मंत्री के रिश्तेदार व तेल व्यापारी दुर्गापुरवा निवासी रामकृष्ण राठौर (53) की हत्या के दूसरे दिन मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। लोग गुपचुप तरीके से यह चर्चा करते हुए नजर आए कि हत्या की यह घटना तुरंत आने वाले गुस्से की नहीं है, कई दिनों से दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति पैदा हो रही थी। पुलिस चाहती तो समय रहकर यह स्थिति सुलझ सकती थी। हालांकि पुलिस के जिम्मेदारों के अलग-अलग बयान निकलकर सामने आए हैं।
विज्ञापन

शहर की मुख्य बाजार में स्थित दालमंडी में शनिवार सुबह रामकृष्ण राठौर (53) की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उनके बेटे अभिषेक को भी हमलावरों ने अधमरा कर दिया था। जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। मामले में रवींद्र उर्फ कल्लू, उनकी मां कमलेश और बहन रेनू रामसेवक के साथ ही रामसेवक उर्फ बल्ला और पप्पू पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें घटना के बाद हत्यारोपी रेनू काफी देर तक अपनी ही दुकान पर खड़ी रही, उसने आरोप लगाया कि कई बार उसकी दुकान के सामने रामकृष्ण अपने बेटे के साथ गुजरे थे।
उसके कुछ अन्य घरों पर भी कब्जा था। अब जब बात उसकी दुकान व रोजी-रोटी पर आ गई तो उसने हत्या कर दी। सूत्र बताते हैं कि हिरासत में लिए जाने के बाद रेनू के पास से कुछ वीडियो मिले थे। जिसमें रामकृष्ण मार्ग से निकलते हुए दिख रहे हैं। एक तरफ शहर कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि घटना के एक दिन पहले रेनू का कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद वह तामसेनगंज चौकी पर पहुंची थीं। रेनू ने चौकी पर किसी को तहरीर दी कि नहीं इसकी जानकारी उनको नहीं है। चौकी के किसी पुलिसकर्मी ने उनको इस विवाद की जानकारी नहीं दी है। वहीं तामसेनगंज चौकी प्रभारी पूजा कटियार ने बताया कि इस मामले में किसी पक्ष ने अब तक पुलिस को सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन

शनिवार शाम ही पोस्टमार्टम के बाद रामकृष्ण राठौर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस ने मौके से ही कमलेश और रेनू को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि रवींद्र की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। सीओ सिटी विनय कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। लोकेशन, सीसीटीवी के आधार पर तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें