सीतापुर। अमर उजाला की तरफ से काव्य कैफे का आयोजन शनिवार को शहर के गुरु कृपा गेस्ट हाउस में किया जाएगा। इसमें देश विदेश में अपनी रचनाओं की छाप छोडऩे वाले मशहूर कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर महफिल में चार चांद लगाएंगे। काव्य कैफे का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी गिरीश चंद मिश्र व विशिष्ट अतिथि सुरेश राही शाम सात बजे करेंगे।
कवि सम्मेलन में कवि अजहर इकबाल, नीलोत्पल मृणाल, स्वयं श्रीवास्तव, मणिका दूबे, विकास बौखल शिरकत करेंगे। साहित्य प्रेमी इस कवि सम्मेलन में शिरकत करके कवियों की रचनाओं का आनंद लेने के साथ उनकी हौंसला अफजाई कर सकते हैं।