फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आईटीआई चौराहे से बिसवां होकर बहराइच तक बनेगा फोरलेन

Mon, 22 Jun 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद के आईटीआई चौराहे से बिसवां होकर बहराइच तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के प्रस्ताव पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने बताया कि उन्होंने अपने पत्र में इस महत्वपूर्ण मार्ग की वर्तमान जर्जर व संकरी स्थिति का उल्लेख किया था। साथ ही क्षेत्र के लोगों को आवागमन, व्यापार, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में होने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया था। उन्होंने इस मार्ग को फोरलेन में विकसित किए जाने की मांग की थी। इससे सीतापुर, बहराइच और नेपाल सीमा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। सांसद ने बताया कि उनके पत्र का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संज्ञान लिया है। मंत्रालय नए राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्धारण व विकास में यातायात घनत्व, सामाजिक-आर्थिक महत्व, पर्यटन और राष्ट्रीय राजमार्गों से संपर्क जैसे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखता है।
सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को सांसद के प्रस्तावित मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में शामिल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें