फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर लगा सीसीटीवी कैमरा, फुटेज स्पष्ट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट के मधवापुर क्राॅसिंग के पास शुक्रवार शाम सराफा व्यापारी से हुई लूट के मामले में पुलिस फिलहाल खाली हाथ है। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूरी पर सीसीटीवी लगा है। शाम के समय घटना होने के चलते फुटेज में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अब पुलिस पीड़ित की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रोटीगोदाम निवासी सर्वेश कुमार यादव की पिसावां के कुतुबनगर कस्बे में मां लक्ष्मी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार शाम वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। मधवापुर क्राॅसिंग के पास रामकोट कस्बे से पहले एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया। इसके बाद बदमाशों ने सर्वेश की बाइक में लात मारकर उन्हें गिरा दिया। उनके गिरते ही बदमाशों ने बाइक की डिग्गी में रखे 200 ग्राम चांदी के जेवर और करीब सात हजार रुपये निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से भाग गए थे। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इनमें घटना के समय उस रास्ते से छह-सात बाइक और दो-चार पहिया वाहन गुजरते दिखाई दिए हैं। अब इन वाहनों में बदमाशों की पहचान करने के लिए कुतुबनगर स्थित उनकी दुकान के आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। आशंका है कि बदमाशों ने रेकी करने के बाद ही वारदात को अंजाम दिया। ऐसे में दुकान के आसपास की फुटेज से कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं। सीओ सिटी विनय यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें