फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महिला के आवास पर दबंग का कब्जा, एसडीएम से शिकायत

Wed, 10 Sep 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा को मांगपत्र दिया। इसमें कहा गया कि जरिगवां निवासी महिला ममता उर्फ रामभोली का आवास गांव निवासी रिंकू उर्फ रजनीश ने किराये पर तथा खेत ठेके पर लिया था। महिला के पति की मौत के बाद उक्त दबंग ने किराया और फसल देना बंद कर दिया और उसमें आवास में निर्माण कराकर क्लीनिक चला रहा है। साथ ही खेत पर भी कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

मांग पत्र में एक सप्ताह में महिला का आवास व जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की गई। साथ ही मांग न पूरी होने पर तहसील में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर संघर्ष मोर्च के जिलाध्यक्ष डाॅ. अजय पाल, महासचिव सचिन यादव, अमित, प्रशांत, मनोज वर्मा, संतराम, अशोक राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें