फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 19 करोड़ से जिला अस्पताल में बनेगी 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट

Sun, 01 Dec 2024 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के लिए आर​क्षित जमीन।
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल के नए प्रस्तावित भवन में 19 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जाएगी। पहली किस्त के रूप में एक करोड़ रुपये शासन ने दे दिए हैं। एक सप्ताह के अंदर नींव पूजन कार्यक्रम के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का नया भवन सिविल लाइन इलाके में 13 बीघा जमीन पर बनेगा। जमीन को स्वास्थ्य विभाग ने हैंडओवर कर लिया है। लोक निर्माण विभाग अस्पताल के भवन डीपीआर बनाने में जुटा है। अस्पताल परिसर में ही क्रिटिकल केयर यूनिट भी बनाई जाएगी। यूनिट में गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। मरीजों को जांच के साथ ही दवा की सुविधा मिलेगी। जिला अस्पताल में अभी तक कोई यूनिट नहीं चल रही है। इस वजह से रोजाना 10 से 15 गंभीर मरीज केजीएमयू रेफर किए जाते हैं। इस यूनिट में हृदय रोग, किडनी, लिवर, सर्जरी सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों का इलाज किया जाएगा। यूनिट को बनाने की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई है। यह भवन तीन मंजिला होगा।

50 बेड का होगा
इस यूनिट में मरीजों के लिए वेटीलेंटर, ऑक्सीजन, एंजियोग्राफी सहित तमाम सुविधाएं रहेंगी। शुरुआती चरण में इसे 50 बेड का बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षित स्टॉफ की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा निर्माण
परिसर में जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए अभी एक करोड़ रुपये का बजट मिला है।
अविनाश गौतम, अवर अभियंता

बेहतर मिलेगा इलाज
क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे जिले के मरीजों को जिला अस्पताल परिसर में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा।
डॉ. हरपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें