फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 10 पर केस दर्ज

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर/महमूदाबाद। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे छापामारी अभियान के तहत शुक्रवार को 170 कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान 10 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 28 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए और 24 कनेक्शनों का लोड बढ़ाया गया। अभियान में 11 कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन

महमूदाबाद संवाद के अनुसार अवर अभियंता आनंद कुमार मौर्य ने बताया कि एसडीओ सिधौली एसके चाही के नेतृत्व में लाइनमैन सियाराम व अन्य कर्मचारियों की टीम ने ग्राम पंचायत सेमरा के वारिशअली पुरवा व भुडकुड़ा तथा कुम्हारनपुरवा मजरे इचौली आदि गांवो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भुडकुड़ा में नरेंद्र, सुनील, मिंटू, अवधेश, पंचाराम तथा कुम्हारनपुरवा में मनोज, गजोधर, सुरेश, मुकेश, मोहन को बिजली चोरी करते हुए टीम ने पकड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें